जातिवाद पर कंट्रोल में समय लगेगा। अमरीका के राष्ट्रपति ने देश के विभिन्न नगरों में नस्लवाद के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि सभी को शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध पेश करना चाहिए।
बराक ओबामा ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अमरीका में नस्लवाद की समस्या के समाधान में काफ़ी समय लगेगा, प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण ढंग से और बिना हिंसा के अपनी मांगों को आगे बढ़ाएं। ओबामा ने ऐसी स्थिति में यह अपील की है कि जब रविवार की रात न्यूयार्क, वाशिंग्टन, मियामी, शिकागो और केलीफ़ोर्निया सहित विभिन्न नगरों में पिछले महीनों के दौरान दो अश्वेत युवाओं की हत्या करने वाले दो श्वेत पुलिस अधिकारियों को बरी किए जाने के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हुए।
केलीफ़ोर्निया में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़पें भी हुईं। अमरीका के विभिन्न नगरों में पिछले बुधवार से नस्लवाद और पुलिस हिंसा के विरुद्ध प्रदर्शन हो रहे हैं। न्यूयार्क में एक हत्यारे श्वेत पुलिसकर्मी को न्यायालय की ज्यूरी को ओर से बरी किए जाने के बाद से प्रदर्शन आरंभ हुए हैं।
8 दिसंबर 2014 - 19:02
समाचार कोड: 656865